Telangana SCERT TS 8th Class Hindi Guide Pdf 7th Lesson त्यौहारों का देश Textbook Questions and Answers.
TS 8th Class Hindi 7th Lesson Questions and Answers Telangana त्यौहारों का देश
प्रश्न :
प्रश्न 1.
चित्र में क्या – क्या दिखाई दे रहे हैं?
उत्तर :
इस चित्र में मसजिद, गिरिजाघर और मंदिर दिखायी दे रहे हैं। मसजिद के सामने दो लडके गले मिलकर ईद की शुभकामनाएँ बता रहे हैं। गिरिजाघर के सामने क्रिसमस दादा कंधे पर उपहारों की थैली लेकर खडे हुए हैं। उनके सामने एक लडका और एक लडकी भी खडे हैं। एक औरत अपने घर के सामने रंगोली खींच रही है। दो आदमी सामने बैलों के साथ खडे हुए हैं। एक आदमी बाजा बजा रहा है। बैल सजधजकर खडा हुआ है। और एक चित्र में एक स्त्री हरिदास के बर्तन में चावल डाल रही है।
प्रश्न 2.
वे एक – दूसरे से क्या कह रहे होंगे ?
उत्तर :
वे एक – दुसरे से त्यौहारों की शुभकामनाएँ कह रहे होंगे।
प्रश्न 3.
त्यौहारों का हमारे जीवन में क्या महत्व है ?
उत्तर :
जिम्मेदारियाँ और नित्य की एकरसता से व्यक्ति के जीवन में नीरसता उत्पन्न होती है। त्यौहारों से हमारा जीवन नया शक्ति, नयी उमंग और उत्साह से भर जाता है।
सुनो – बोलो :
प्रश्न 1.
पाठ में दिये गये चित्रों के बारे में बातचीत कीजिए।
उत्तर :
पहले चित्र में एक लडकी अपने भाई के हाथ में राखी (रक्षा बँधन) बाँध रही है। दूसरे चित्र में एक लडका और एक लडकी तिरंगे झंडे की वंदना कर रहे हैं। तीसरे चित्र में एक लडकी और एक लडका फुलझडियाँ जला रहे हैं। चौथे चित्र में दो व्यक्ति आपस में गले मिल रहे हैं। पाँचवे चित्र में एक क्रिसमस पेड, शांताक्लाज़ दिखायी दे रहे हैं। शांताक्लाज़ के हाथों में उपहार डिब्बा भी है।
प्रश्न 2.
कविता का शीर्षक आपको कैसा लगा और क्यों ?
उत्तर :
कविता का शीर्षक “त्योहारों का देश” मुझे बहुत अच्छा लगा। क्योंकि हमारा भारत संचमुच ही त्यौहरों का देश है। भारत में विभिन्न धर्मों वाले रहते हैं। वे सब कई त्यौहार मनाते हैं। भारत में धार्मिक त्यौहारों के अलावा राष्ट्रीय त्यौहार भी मनाये जाते हैं।
पढ़ो :
अ. नीचे दिये गये वाक्यों के भाव बतलाने वाले अंश कविता में पहचानकर उत्तर – पुस्तिका में लिखिए।
प्रश्न 1.
तिरंगा झंडा वीर शहीदों की याद दिलाता है।
उत्तर :
आज़ादी के दिवस तिरंगा,
घर-घर पर लहराता है।
वीर शहीदों की गाथाएँ,
हमको याद दिलाता है।
प्रश्न 2.
ईद के त्यौहार में भाईचारे का संदेश होता है।
उत्तर : भाईचारे का संदेशा
ले ईद मुबारक आती।
इ. नीचे दी गयी पंक्तियाँ पढ़िए।
भारत एक बगीचे के समान है। यहाँ का हर नागरिक मुस्कुराता हुआ फूल है। जिस तरह फूलों से भीनी – भीनी सुगंध आती है, उसी तरह हर नागरिक के योगदान से यह बगीचा सुगंधित हो उठता है। यहाँ सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर रहते हैं। एक – दूसरे के सुख-दुख में भाग लेते हैं। भारतीय संविधान के कर्णधार डॉ.अंबेड्कर जी का विश्वास था, ‘जात – पाँत रहित सम-समाज से ही देश में सुख और शांति की स्थापना हो सकती है।’ उनके इसी विश्वास का साकार रूप भारतीय त्यौहार हैं। इन त्यौहारों से भारतीय संस्कृति की गरिमा विश्व का मन मोह लेती है।
अब इन प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
प्रश्न 1.
भारत किसके समान है?
उत्तर :
भारत एक बगीचे के समान है।
प्रश्न 2.
डॉ. अंबेड्कर जी ने क्या कहा था ?
उत्तर :
डॉ. अंबेड्कर .जी ने कहा था कि “‘जात-पाँत रहित सम-समाज से ही देश में सुख और शांति की स्थापना हो सकती है।”
प्रश्न 3.
भारतीय त्यौहारों की क्या विशेषता है?
उत्तर :
भारतीय त्यौहारों की यह विशेषता है कि ये जात-पाँत रहित समाज और सुख-शांति की स्थापना करती हैं।
लिखो :
अ. नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
प्रश्न 1.
किसी धार्मिक त्यौहार के बारे में लिखिए।
उत्तर :
दशहरा : दशहरा आश्विन मास के प्रथम से मनाया जाता है। यह नवरात्रि का त्यौहार है। दशहरे में दुर्गा देवी की पूजा की जाती है। दूर्गा देवी को हर रोज़ एक – एक अवतार से अलंकृत करते हैं। अष्टमी को “दुर्गाष्टमी” नवमी को “महर्नवमी” दशमी को “विजय दशमी” के रूप में मनाते हैं। (या)
ईद : ईद मुसलमानों का त्योहार है। यह रमज़ान के महीने में मनायी जाती है। इसे ईद – उल – फ़ितर भी कहते हैं। उस दिन प्रत्येक रूप से खीर, सेवयों से बनाया जाता है। (या)
क्रिसमस : क्रिसमस ईसाइयों का प्रमुख त्यौहार है। क्रिसमस के पहले दिन सैंटा आता है। सैंटा बच्चों के लिए तरह – तरह के उपहार अपनी झोली में भरकर लाता है।
प्रश्न 2.
15 अगस्त के बारे में तुम क्या जानते हो?
उत्तर :
15 अगस्त के दिन हमें आज़ादी मिली। इसलिए हम इस भारत देश भर में स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। इस दिन पाठशालाओं में राष्ट्रीय झंडा फहराया जाता है। घर – घर पर राष्ट्रीय झंडा लहराता है।
आ. इस कविता का सारांश दस पंक्तियों में लिखिए।
उत्तर :
“त्यौहारों का देश” नामक इस कविता में भारत देश के विविध त्यौहारों के बारे में वर्णन किया गया है। श्रावण मास में हरियाली ही हरियाली दिखायी देती है। मन हर्ष से पुलकित होता है। इसी महीने में राखी त्यौहार आता है। इस दिन बहिनें खुशी से फूली नहीं समाती है।
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को तो हर घर पर तिरंगा झंडा लहराता है। यह वीर शहीदों की गाथाएँ हमें याद दिलाता है।
उसी प्रकार हमारे भारत देश में हर वर्ष दशहरा मनाया जाता है। इन दिनों में लोग कई तमाशे खेल खेलते हैं। उसी प्रकार दीवाली के दिन तो दीप-दान किया जाता है। दीप जलाए जाते हैं। फुलझडियाँ और खील बताशे जलाए जाते हैं।
मुसलमान भाइयों की त्यौहार ईद तो भाईचारे का संदेश लेकर आती है। इस दिन तो मीठी – मीठी खीर, सिवैयाँ आदि बनाये जाते हैं। ये त्यौहार सबके मन भाती हैं।
क्रिसमस के दिन में तो खेल-खिलौने आदि उपहार के रूप में बच्चे पाते हैं। हमारा देश त्यौहारों का देश है। हमें इससे प्यार है।
शब्द भंडार :
अ. नीचे दिये गये त्यौहारों के नामों से वाक्य बनाइए।
उत्तर :
- संक्रांति हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार है। इसे पोंगल भी कहते हैं। इसे हर साल जनवारी में मनाते हैं।
- नवरोज़ त्यौहार को पारसीक लोग मनाते हैं।
- बुद्ध पूर्णिमा को बौद्ध धर्म वाले मनाते हैं। यह बौद्ध धर्म का त्यौहार है।
- रमज़ान मुस्लमानों का त्यौहार है।
- बेंसाखी पंजाब का नव वर्ष का त्यौहार है।
- ओणम केरला में मनाया जाता है। यह नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है।
सृजनात्मक अभिव्यक्ति :
अ. पाठ में कुछ त्यौहारों के नाम आये हैं, जैसे – रक्षाबंधन स्वतंत्रता दिवस, दशहरा, दीपावली, ईद और क्रिसमस आदि । अव आप अपने मनपसंद त्यौहार का चित्र बनाइए। उसके बारे में पाँच वाक्य लिखिए।
उत्तर :
मेरा मनपसंद त्यौहार “दीपावली”
मेरा मनपसंद त्यौहार दीपावली है। दीपावली के दिन दीप जलाते हैं। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। दीप दान करते हैं। रात को बचे खुशी – खुशी से पटाखें, फुलझडियाँ, खील बताशे आदि जलाते हैं।
प्रशंसा :
अ. त्यौहारों के महत्व और उपयोगिता के बारे में लिखिए।
उत्तर :
भारत एक विशाल देश है। इसकी गौरवशाली परंपरा है। खासकर भारत की संस्कृति बहुत प्राचीन है। यहाँ अनेक धर्म, जाति और संप्रदाय के लोग बिना किसी भेदभाव के मिल जुलकर रहते हैं। अनेकता में एकता की भावना तो भारत में ही पायी जाती है।
भारत तो त्यौहारों और उत्सवों को देश कहलाता है। भारत के सभी लोग विविध उत्सव और त्यौहार मनाकर अपना आनंद व्यक्त करते हैं। क्योंकि मानव स्वभाव से ही उत्सव प्रेमी हैं। इसलिए समय समय पर त्यौहारों को मनाते लोग खुशियों में डूबे रहते हैं।
रोजमर्रे की जिम्मेदारियाँ और नित्य की एकरसता मानव जीवन में नीरसता लाती हैं। त्यौहारों को मनाने से हमारी नीरसता और ऊब दूर हो जाती है। फलतः मानव में नयी शक्ति, उत्साह और उमंग आ जाते हैं। त्यौहार तो पारस्परिक प्रेम संबंध को मजबूत बनाते हैं। आपसी मेल मिलाप होती है। एकता और बंधुत्व की भावना बढती हैं। मन में भ्रद्धा और भक्ति भावना का संचार होता है। भाईचारे की भावना बढती है। लोकगीत – रिवाजों का पालन करने का अवसर प्राप्त होता है। इस तरह त्यौहारों का महत्व आसरदार और धार्मिक होता है। खासकर राष्ट्र को पर्व एक सूत्र में बाँधते हैं।
परियोजना कार्य :
अ. तुम्हारे मित्र कौन – कौन – से त्यौहार मनाते हैं, पता कीजिए तालिका बनाइए।
उत्तर :
मेरे मित्र ये त्यौहार मनाते हैं कि
गोपल | संक्रांति, दशहरा, दीपावली, उगादि आदि |
रहीम | रमज़ान, बक्रीद, मोहर्रम |
डेविड | क्रिसमस, गुडफ्रैडे |
राहुल जैन | महावीर जयंति |
हम सब मिलकर दीपावली मनाते हैं।
भषा की बत :
अ. नीचे दिया गया अनुच्छेद पढ़िए।
अध्यापकजी ने बताया कि यमुना नदी की गोद में बसा यह शहर भारत की राजधानी ही नहीं बल्कि दुनिया के प्रसिद्ध नगरों में से एक है। यह नगर किसी का भी मन मोह लेता है।
रात को हमने दिल्ली का विशेष व्यंजन छोले – भटूरे खाया। मुझे तो यहाँ बहुत मज़ा आया। मैं परसों घर लौटूँगा।
इस अनुच्छेद में है, खाया, लौटूँगा क्रिया शब्द काम के होने का समय बताते हैं । इसे ही काल कहते हैं। काल के भेद इस प्रकार हैं –
भूतकाल – क्रिया जो संपन्न हो चुकी है।
वर्तमान काल – क्रिया जो संपन्न हो रही है।
भविष्य काल – क्रिया जो संपत्न होने वाली है।
आ. पाठ में से इन कालों को बताने वाले शब्द ढूँढ़कर लिखिए।
उत्तर :
1. फूली नहीं समाती है। (वर्तमानकाल)
2. घर-घर पर लहराता है। (वर्तमानकाल)
3. होंगे खेल तमाशे (भविष्यकाल)
4. खेल खिलौने पावे बच्चे (भविष्यकाल)
5. मन भावन सावन आई। (भूतकाल)
6. बचे क्रिसमस के उपहार पाये। (भूतंकाल)
विचार – विमर्श :
धर्म हमें उत्तम व्यवहार करना सिखाते हैं। हमारे स्वभाव व व्यवहार में हमारे गुण दिखायी देते हैं। आप अपने सहपाठियों में कौन से गुण देखकर दोसती करते हैं?
उत्तर :
अपने भारतदेश में कई धर्मो के लोग रहते हैं। हर एक धर्म का मानना यही है कि सब मिलजुलकर शांति से रहें। नैतिक मूल्यों के साथ जीवन बितायें।
मेरे सहपाठी कोई हिंदू है तो कोई मुसलमान और कोई ईसाई। फिर भी हम सब मिलजुलकर रहते हैं। वे बड़ों का आदर करते हैं। छोटों से प्यार से रहते हैं। कोई ऊँच-नीच का भेदभाव मन में न रखकर सबकी सहयाता करते हैं। इन्ही गुणों को देखकर मैं अपने सहपाठियों से दोस्ती करता हूँ।
Essential Material for Examination Purpose :
1. पढ़ो :
पठित – पद्यांश
नीचे दिये गये पद्यांश को पढ़कए प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।
I. मन भावन सावन आते ही,
हरियाली छा जाती है।
राखी के दिन बहिन खुशी से,
फूली नहीं समाती है।
आज़ादी के दिवस तिरंगा,
घर – घर पर लहराता है।
बीर शहीदों की गाथाएँ,
हमको याद दिलाता है।
प्रश्नं :
1. हरियाली कब छा जाती है ?
2. बहिन किस त्यौहार के दिन बहुत खुश होती है?
3. तिरंगा कब लहराया जाता है?
4. ‘फूली नहीं समाना’ का अर्थ क्या है ?.
5. उपर्युक्त पंक्तियाँ किस पाठ से हैं?
उत्तर :
1. हरियाली सावन के महीने में छा जाती है।
2. बहिन राखी त्यौहार के दिन बंहुत खुश होती है।
3. तिरंगा आज़ादी के दिवस पर लहराया जाता है।
4. ‘फूली नहीं समाना’ का अर्थ है बहु प्रसन्न होना।
5. उपर्युक्त पंक्तियाँ ‘त्यौहारों का देश” पाठ से हैं।
II. आता हर बर्ष दशहरा,
होने खेल तमाशे।
दीपाबली पर दीप – दान,
फुलझड़ियाँ खील बताशे।
ले ईद मुबारक आती।
मीटी – मीटी खीर, सियैयाँ,
सबसे मन को भातीं।
खेल – खिलौने पाते बच्चे,
किसमस के उपहार।
त्यौहारों का देश हमारा,
हमको इससे प्यारा ।।
प्रश्न :
1. खेल – तमाशे किस त्यौहार पर होते हैं?
2. पुलझड़ियाँ कब छोड़ी जाती हैं?
3. कौन सा त्यौहार भाईचारा का संदेश देता है?
4. उपहार किस त्यौहार पर मिलते हैं?
5. हमारा देश कैसा देश कहलाता है?
उत्तर :
1. खेल तमाशे दशहरा त्यौहार पर होते हैं।
2. फुलझड़ियाँ दीपावली के त्यौहार पर छोड़ी जाती हैं।
3. भाईचारे का संदेश ईद का त्यौहार देता है।
4. उपहार क्रिसमस त्यौहार पर मिलते हैं।
5. हमारा देश त्यौहारों का देश कहलाता है।
अपठित – पद्यांश :
नीचे दिये गये पद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।
1. यह तन विष की बेलरी, गुरु अमृत् की खान।
सीस दिये जो गुरू मिलै, तो भी सस्ता जान ॥
प्रश्न :
1. “अमृत की खान” कौन है?
2. विष की बेलरी क्या है?
3. सीस दिये तो कौन मिलते हैं?
4. “सीस” शब्द का अर्थ क्या है ?
5. “सस्ता” शब्द का विलोम शब्द क्या है ?
उत्तर :
1. अमृत की खान गुरु है।
2. विष की बेलरी तन है।
3. सीस दिये तो गुरु मिलते हैं।
4. सीस शब्द का अर्थ है – “सिर”।
5. सस्ता शब्द का विलोम है – “महँगा” ।
II. अभी समय है, अभी नहीं कुछ भी बिगाडा है।
देखो अभी सुयोग, तुम्हारे पास खडा है।
करना हो जो काम, उसीमें चित्त लडा दो।
आत्मा पर विश्वास करो, सन्देह भगा दो।
आवेणा क्या समय, समय तो चला जा रहा है।
प्रश्न :
1. इस कविता में किसका महत्व बताया गया है?
2. हमें किस पर विश्वास करना चाहिए?
3. हमें किसको भगाना है?
4. हमें किस पर चित्त लगाना चाहिए?
5. अभी भी हमारे पास क्या खडा है?
उत्तर :
1. इस कविता में समय का महत्व बताया गया है।
2. हमें आत्मा पर विश्वास करना चाहिए।
3. हमें संदेह को भगाना है।
4. हमें जो काम करना है उसी पर चित्त लगाना चाहिए।
5. अभी भी हमारे पास सुयोग खड़ा है।
III. दो में से क्या तुन्हे चाहिए, कलम या तलवार ?
मन में ऊँचे भाव कि तन में शक्ति अजेय अपार ?
अंध कक्ष में बैठ रचोठे ऊँचे, मीठे ठान ?
या तलवार पकड, जीतोगे बाहर जो मैदान ?
जला ज्ञान का दीप सिर्फ़ फैलाओगे उजियाली?
अथवा उठा कृपाण करोठो घर की भी रखवाली ?
पैदा करती कलम विचारों के जलते अंगारे?
और प्रज्वलित प्राण देश क्या कभी मरेगा मारे ?
प्रश्न :
1. कवि किन दो चीज़ों में से एक को चुनने को कह रहा है ?
2. तलवार का प्रयोग कहाँ किया जाता है?
3. विचारों के जलते अंगारे कौन पैदा करता है ?
4. घर की रखवाली कौन करेगा ?
5. दिए गए पद्यांश का ‘शीर्षक’ क्या हो सकता है?
उत्तर :
1. कवि कलम और तलवार – इंन दो चीजों में से एक को चुनने को कह रहा है।
2. तलवार का प्रयोग युद्ध में किया जाता है।
3. विचारों के जलते अँगारे कलम पैदा करता है।
4. घर की रखवाली कृपाण करेगा।
5. दिये गये पद्यांश का शीर्षक कलम या तलवार हो सकता है ।
II. लिखो :
लघु प्रश्न :
प्रश्न 1.
सावन के महीने का क्या महत्व है?
उत्तर :
हिंदु धर्म में श्रावण मास का बडा महत्व होता है। श्रावण आते ही त्यौहारों की बहार शुरू हो जाती हैं। चारों ओर हरियाली की तरह खुशियाँ छा जाती हैं। राखी के दिन अपने भाई को राखी बाँधने की खुशी में बहन का मन प्रसन्नता से भर जाता है।
प्रश्न 2.
कविता में किन – किन त्यौहारों के बारे में बताया गया है?
उत्तर :
कविता में क्रमश : श्रावण मास में मनानेवाली राखी, स्वतंत्रता दिवस (अगस्त 15) दशहरा, दीपावली, ईद और क्रिसमस आदि त्यौहारों के बारे में बताया गया है।
प्रश्न 3.
कविता में बताये गये त्यौहारों के अलावा और कुछ त्यौहारों के नाम बताओ ।
उत्तर :
कविता में बताये गये त्यौहारों के अलावा और कुछ त्यौहारों के नाम ये हैं – उगादि, बक्रीद, शुभ शुक्रवार (गुड फ्रायडे), गाँधी जयंती (राष्ट्रीय त्यौहार), गणतंत्र दिवस (राष्ट्रीय त्यौहार), संक्रांति (पोंगल), श्रीराम नवमी आदि।
प्रश्न 4.
आज़ादी का दिवस कब मनाया जाता है? उस दिन क्या किया जाता है?
उत्तर :
आजादी का दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है। उस दिन घर – घर पर तिरंगा झंडा लहराया जाता है।
प्रश्न 5.
ईद के दिन क्या – क्या बनाया जाता है ?
उत्तर :
ईद मुसलमानों का त्योहार है। यह रमज़ान के महीने में मनायी जाती है। इसे ईद – उल – फ़ितर भी कहते हैं। उस दिन प्रत्येक रूप से खीर, सेवयों से बनाया जाता है।
प्रश्न 6.
क्रिसमस के दिन उपहार किन्हें दिये जाते हैं?
उत्तर :
क्रिसमस के दिन उपहार बच्चों को दिये जाते हैं। क्रिसमस दादा (शांताक्लाज) ये उपहार देते हैं।
प्रश्न 7.
संक्रांति के दिन क्या किया जाता है ?
उत्तर :
आध्रंप्रदेश में संक्रांति बडे धूम – धाम से मनाते हैं। इसे तीन दिन मनाया जाता है। भोगी, संक्रांति और कनुमा। सचमुच संक्रांति कृतज्ञता प्रकट करने का ही त्यौहार है। यह अच्छी फसलों के लिए भगवान के प्रति, श्रमिकों के प्रति, साल भर किसानों की मेहनत में साथ देने के कारण बैल, गाय आदि जानवरों के प्रति शुभकामनाएँ व्यक्त करने का पर्व है।
लघु निबंध प्रश्न :
प्रश्न 1.
कविता का सारांश अपने शब्दों में बताओ।
उत्तर :
“त्यौहारों का देश” नामक इस कविता में भारत देश के विविध त्यौहारों के बारे में वर्णन किया गया है। श्रावण मास में हरियाली ही हरियाली दिखायी देती है। मन हर्ष से पुलकित होता है। इसी महीने में राखी त्यौहार आता है। इस दिन बहिनें खुशी से फूली नहीं समाती है।
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को तो हर घर पर तिरंगा झंडा लहराता है। यह वीर शहीदों की गाथाएँ हमें याद दिलाता है।
उसी प्रकार हमारे भारत देश में हर वर्ष दशहरा मनाया जाता है। इन दिनों में लोग कई तमाशे खेल खेलते हैं। उसी प्रकार दीवाली के दिन तो दीप-दान किया जाता है। दीप जलाए जाते हैं। फुलझडियाँ और खील बताशे जलाए जाते हैं।
मुसलमान भाइयों की त्यौहार ईद तो भाईचारे का संदेश लेकर आती है। इस दिन तो मीठी – भीठी खीर, सिवैयाँ आदि बनाये जाते हैं। ये त्यौहार सबके मन भाती हैं।
क्रिसमस के दिन में तो खेल-खिलौने आदि उपहार के रूप में बच्चे पाते हैं। हमारा देश त्यौहारों का देश है। हमें इससे प्यार है।
III. सृजनात्मक अभिव्यत्ति :
प्रश्न 1.
तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं है दो दिन की छुद्ठी माँगते हुए कक्षाध्यापक के नाम छुद्टी पत्र लिखिए।
उत्तर :
करीमनगर,
दि. ××××
प्रेषक :
××××
आठवी/सी,
शारदा विद्यालय,
करीमनगर।
सेवा में,
श्री कक्षाध्यापक जी,
आठवी/सी,
शारदा विद्यालय, करीमनगर।
महोदय,
सादर प्रणाम। निवेदन है कि कल रात से मुझे तेज बुखार है। सिर दर्द और बदन दर्द भी हैं। वैद्यजी ने दवाइयाँ देकर दो दिन आराम करने की सलाह दी। इसलिए कृपा करके मुझे दो दिन की छुट्टी दीजिए।
धन्यवाद
आपका आज्ञाकारी छात्र,
××××
సారాంశము :
మనస్సును హత్తుకునే శ్రావణమాసం రాగానే, పచ్చదనం వ్యాపిస్తుంది.
రాఖీ పండుగ రోజున సోదరి సంతోషంతో,
ఉక్కిరిబిక్కిరి అవుతుంది.
స్వాతంత్య్ర దినాన మూడు రంగుల జెండా,
ఇంటింటి పైన రెపరెపలాడుతుంది. బలిదానం చేసిన వీరుల గాథలను
మనకు గుర్తుకు తెస్తుంది.
ప్రతి సంవత్సరం దసరా పండుగ వస్తుంది.
తమాషా ఆటలెన్నో ఆడతాం.
దీపావళి రోజున దీపదానం జరుగుతుంది.
కాకరపువ్వొత్తులు, చిచ్చుబుడ్లు విరజిమ్ముతాయి. సోదరభావ సందేశంతో
ఈద్ పండుగ వస్తుంది.
తీయ-తీయని పాయసం, సేమ్యా,
అందరి మనస్సులను దోచుకుంటుంది.
క్రిస్మస్ పర్వదినాన,
పిల్లలందరూ ఆటబొమ్మలు పొందుతారు.
పండుగల దేశం మనదేశం,
మనందరికీ ఈ దేశమంటే ఎంతో ప్రేమ.
वचन :
- भाई – भाई
- गाथा – गाथाएँ
- फूल – फूल
- खिलौना – खिलौने
- बहिन – बहिन
- वर्ष – वर्ष
- झडी – झडियाँ
- दच्ता – बचे
- खुशी – खुशियाँ
- तमाशा – तमाशे
- डताशा – बताशे
- उपहार – उपहार
उल्टे शब्द :
- खुशी × दुखी
- मीठी × कडुपी
- आना × जाना
- आज़ादी × गुलामी
- बचे × बूढ़े
- वीर × डरपोक
- याद × भूल
- प्यार × द्वेष, नफ़रत्त
लिंग :
- भाई – बहिन
- विद्यान – विदुषी
- मोर – मोरनी
- मालिक – मालिकिन
- कवि – कवइन्री
- पंडित – पंडिताइन
- शेर – शेर्नी
- लैखक – लेखिका
- नौकर् – नौकरानी
- माली – मालिनी
उपसर्ग :
- दशहरा – दश
- उपहार – उप
- तिरंगा – ति
- भाईचारा – भाई
- फुलझडी – फुल
- दीपावली – दीप
प्रत्यय :
- खुशी – ई
- भाईचारा – चारा
- फूली – ई
- समाती – ई
- आजादी – ई
पर्यायवाची शब्द :
- दिवस – दिन, रोज़
- खेल – कीडा
- त्यौहार – पर्व
- उपहार – भेंट
- घर – मकान
- बच्चा – लडका, बालक
- प्यार – मोहब्बत, प्रेम
- वर्ष – साल
- गाथा – कथा, कहानी
- आज़ादी – स्वतंत्रता
संधि विच्छेद :
- लहराना = लहर + आना
- दीपावली = दीप + आवली
- आज़ादी = आज़ाद + ई
- हरियाली = हरि + आली
- दशहरा = दश + हरा
- फुलझडियाँ = फुल + झडियों
- समाना = सम + आना
वाक्य प्रयोग :
1. संदेश – हर त्यौहार कोई – न कोई संदेश देता है।
2. उपहार – मुझे कई उपहार मिलते हैं।
3. खिलौना – बच्चे खिलौनों से खेलते हैं।
4. राखी – मेरी बहिन मुझे राखी बाँधेगी।
5. प्यार – हम प्यार के साथ रहते हैं।
मुहावरे वाले शब्द :
1. फूली नहीं समाना = बहुत खुश होना ; राखी बाँधकर वह फूली नहीं समाती।
2. याद दिलाना = स्मरण दिलाना ; राष्ट्रीय त्यौहार शहीदों की याद दिलाता है।
3. मन भाना = पसंद आना ; सावन मास में हर एक का मन भाता है।
4. हरियाली सूझना = सुख ही सुख का आभास होना
आप सबको देखकर मेरे मन में हरियाली सूझता है।
शब्दार्थ (అర్ధములు) (Meanings) :