TS 8th Class Hindi Guide 1st Lesson हम होंगे कामयाब

Telangana SCERT 8th Class Hindi Study Material Telangana Pdf 1st Lesson हम होंगे कामयाब Textbook Questions and Answers.

TS 8th Class Hindi 1st Lesson Questions and Answers Telangana हम होंगे कामयाब

प्रश्न :

प्रश्न 1.
चित्र में क्या – क्या दिखायी दे रहे हैं।
उत्तर :
चित्र में एक पेड है। पेड के नीचे, पेड के ऊपर विभिन्न देशों के लोग पढ़ रहे हैं। पेड का ऊपरी भाग विश्व मान चित्र के आकार में है। उस मान चित्र में उन देशों में रहने वाले लोगों की वेशभूषा है। और छोटे – छोटे चिडियाँ भी है।

प्रश्न 2.
वे क्या कर रहे हैं ?
उत्तर :
वे सभी हाथ में किताब लेकर पढ़ रहे है।

TS 8th Class Hindi Guide 1st Lesson हम होंगे कामयाब

प्रश्न 3.
वे एक – दूसरे से क्या कर रहे होंगे ?
उत्तर :
वे एक – दूसरे से किताब के विषयों के बारे में पूछ रहे होंगे।

सुनो-बोलो :

प्रश्न 1.
पाठ में दिये गये चित्रों के बारे में बातचीत कीजिए।
उत्तर :

  • पहले चित्र में एक लड़की रस्सी – कूद का खेल खेल रही है।
  • दूसरे चित्र में एक लडका हाथ में पंखे का एक भाग लिये खडा हुआ है। उसके दूसरे हाथ में एक लोहे की रॉड है।
  • तीसरे चित्र में एक लडका तितली को देख रहा है।
  • चौथे चित्र में एक लडकी संगणक (computer) के सामने बैठकर कुछ देख रही है।
  • पाँचवे चित्र में दो लड़कियाँ गीत गा रही हैं।
  • छठवे चित्र में एक लडकी रिंग खेल खेल रही है।
  • सातवे चित्र में एक लडकी पाठशाला जा रही है।
  • आठवें चित्र में एक लडकी साइकिल की सवारी कर रही है।
  • नोवे चित्र में एक लडका चित्र खींच रहा है। उसके बगल में फूलों का पौधा भी है।
  • दसवें चित्र में एक लड़की पौधे को पानी दे रही है।
  • ग्यारहवा चित्र में एक लडका पतंग उडा रहा है।
  • आखिरी चित्र में एक लडकी बडी श्रद्धा के साथ पढ़ रही है।

प्रश्न 2.
कामयाब होने के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर :
कामयाब होने के लिए निरंतर काम करना पडता है। निरंतर परिश्रम करना पडता है। निरंतर अभ्यास करना पडता है।

पढ़ो :

अ. नीचे दी गयी पंक्तियों के भाव बतानेवाली पंक्तियाँ कविता में रेखांकित कीजिए।

प्रश्न 1.
हम में पूरा विश्वास है।
उत्तर :
होंगे कामयाब होंगे कामयाब,
हम होंगे कामयाब, एक दिन
हो, हो! मन में है विश्वास,
पूरा है विश्वास, हम होंगे कामयाब एक दिन।।

होगी शांति चारों ओर, होगी शांति चारों ओर,
होगी शांति चोरों ओर, एक दिन।
हो ! हो! मन में हैं विश्वास, पूरा है विश्वास,
होगी शांति चारों ओर एक दिन।
हम चलेंगे साथ-साथ,डाल हाथों में हाथ,
हम चलेंगे साथ-साथ एक दिन
हो, हो! मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास
हम चलेंगे साथ-साथ एक दिन ॥

नहीं डर किसी. का आज, नहीं डर किसी का आज,
नहीं, डर किसी का आज, एक दिन
हो, हो ! मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास
नहीं डर किसी का आज,एक दिन ।।

TS 8th Class Hindi Guide 1st Lesson हम होंगे कामयाब

प्रश्न 2.
हम एक दिन अवश्य सफल होंगे।
उत्तर :
होंगे कामयाब, होंगे कामयाब,
हम होंगे कामयाब, एक दिन
हो, हो ! मन में है विश्वास,
पूरा है विश्वास, हम होंगे कामयाब एक दिन।।
होगी शांति चारों ओर, होगी शांति चारों ओर,
होगी शांति चारों ओर एक दिन।।
हो! हो! मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास,
होगी शांति चारों ओर एक दिन।।
हम चलेंगे साथ-साथ, डाल हाथों में हाथ,
हम चलेंगे साथ-साथ एक दिन,
हो, हो ! मन में हैं विश्वास, पूरा है विश्वास,
हम चलेंगे साथ-साथ एक दिन,
नहीं डर किसी का आज, नहीं डर किसी का आज,
नहीं, डर किसी का आज, एक दिन
हो, हो! मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास
नहीं डर किसी का आज, एक दिन ।।

आ. नीचे दी गयी पंक्रियों में रेखांकित शब्द से एक और वाक्य बनाइए।

1. हम होंगे कामयाब एक दिन। – सम्राट अशोक शांति की राह में कामयाब हुए।
2. होगी शांति चारों ओर एक दिन। – गाँधीजी शांति पथ प़र चलकर आज़ादी प्राप्त किये थे।
3. नहीं डर किसी का आज – पुलीस को देखकर चोर डर गया।

TS 8th Class Hindi Guide 1st Lesson हम होंगे कामयाब

लिखो :

अ. नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

प्रश्न 1.
कोई भी काम विश्वास के साथ क्यों करना चाहिए और मन में विश्वास कैसे उत्पन्न होता है?
उत्तर :
हम सब मानव हैं। श्रम करके सफलता प्राप्त करना हमारा लक्ष्य है। काम कैसा भी हो हमें विश्वास के साथ करना है, विश्वास रखने से काम करने की इच्छा होती है। इससे हमें काम में सफलता मिलेगी। आत्म – विश्वास हर काम को बहुत सरल व आसान बना सकता है।
स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखना अत्यंत आवश्यक है। निड़र, सबल और आत्मनिर्भर होने से मन में विश्वास उत्पन्न होता हैं। काम ज़रूर सफल होता है।

प्रश्न 2.
बच्चों में कैसे – कैसे डर उत्पन्न होते हैं ?
उत्तर :
बच्चों में ये डर उत्पन्न होते हैं कि हम यह काम कर सकते हैं कि नहीं और हमें विजय प्राप्त होगी या नहीं।

आ. इस कविता का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर :
हम एक न एक दिन कामयाब होंगे। हमारे मंन में पूर्ण विश्वास है कि हम एक न एक दिन अवश्य कामयाब होंगे। हमारे मन में यह भी विश्वास है कि चारों ओर शांति होगी। एक न एक दिन चारों ओर शांति होगी।
हम हाथों में हाथ डालकर साथ – साथ चलेंगे। हमें इस पर भी पूर्ण विश्वास है।
आज हम में से किसी को डर नहीं है। हमारे मन में पूर्ण विश्वास है।

शब्द भंडार :

अ. नीचे दिये शब्दों के अर्थ तेलुगु या अंग्रेज़ी में लिखकर वाक्य प्रयोग कीजिए।
TS 8th Class Hindi Guide 1st Lesson हम होंगे कामयाब 2
उत्तर :
TS 8th Class Hindi Guide 1st Lesson हम होंगे कामयाब 1

सृजनात्मक अभिव्यक्ति :

अ. ‘सफलता’ विष्य पर एक छोटा – सा निबंध लिखिए।
उत्तर :
सफलता का महत्व :
भूमिका : जीवन को श्रेष्ठ बनाने के लिए सफलता जरूरी है। यश उसी व्यक्ति को मिलता है, जो अधिक सफल होता है। सफलता से हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
सफल होने के मार्ग : सफलता के पीछे अनेक त्याग भी करने पडते हैं। सफलता के लिए ज़रूरी है अनुशासन, समयपालन, श्रम नियोजन, सहयोग भावना इत्यादि। अनुशासन स्वयं पर नियंत्रण को कहते हैं। जीवन में अत्मनियंत्रण के साथ आत्म विश्वास भी ज़रूरी है। इसीलिए कहा जाता है – मन के हारे हार है, मन के जीते जीत। हमें कोई काम करने से पहले उसकी योजना बनानी चाहिए। इससे काम सरल हो जाता है और सफलता निश्चित।
उपसंहार : हमें स्वयं पर विश्वास रखना चाहिए। सबके साथ मिलकर रहना चाहिए। किसी से डरना नहीं चाहिए। श्रम से सफलंता अवश्य मिलती है।

TS 8th Class Hindi Guide 1st Lesson हम होंगे कामयाब

प्रशंसा :

अ. कोई भी काम करने में सहयोग का क्या महत्व है ?
उत्तर :
कोई भी काम करने में सहयोग का बडा महत्व है। कहते हैं एकता ही महाबल है। सभी मिलकर कार्य करने से पहाड को भी खोद सकते हैं। सहयोग के कारण काम करते समय डर नहीं होता है। और मन में यह विश्वास उत्प्न होता है कि हमें सफलता जरूर मिलेगी। एकता से रहने से दुश्मन भी डर कर भाग जाते हैं।

परियोजना कार्य :

अ. किसी कामयाव व्यक्ति की जानकारी इकट्टा कीजिए। पाँच वाक्य लिखिए।
उत्तर :
महात्मा गाँधी कामयाब महापुरुष हैं। उनका जन्म 2 अक्तूबर, 1869 को हुआ। उनको “जाति पिता” भी कहते हैं। स्वतंत्रता आंदोलन में गाँधीजी बहुत बडा योगदान दिये थे। वे तीन आंदोलनों के द्वारा स्वतंत्रता प्राप्ति में कामयाब हुए। 1. सहायनिराकरण आंदोलन 2. नमक सत्याग्रह 3. भारत छोडो, इन आंदोलनों के कारण हमको 1947,15 अगस्त को स्वतंत्रता मिली।
ऐसे महापुरुष की हत्या गाड्से के द्वारा 1948 , जनवरी 30 को की गयी थी।

TS 8th Class Hindi Guide 1st Lesson हम होंगे कामयाब

भाषा की बात :

अ. नीचे दिये गये वाक्य ध्यान से पढ़िए।

हम होंगे कामयाब एक दिन।
ऊपर दिये गये वाक्य में ‘हम’ का प्रयोग बहुवचन के लिए हुआ है। यदि हम की जगह आप, ये और वे का प्रयोग करते है, तो वाक्य इस तरह होंगे –
आप – आप होंगे कामयाब एक दिन।
ये – ये होंगे कामयाब एक दिन।
वे – वे होंगे कामयाब एक दिन।
अब आप नीचे दिये गये वाक्य से भी इसी तरह के वाक्य बनाइए।
हम चलेंगे साथ – साथ एक दिना
उत्तर :
आप – आप चलेंगे साथ – साथ एक दिन।
ये – ये चलेंगे साथ – साथ एक दिन।
वे – वे चलेंगे साथ-साथ एक दिन।

TS 8th Class Hindi Guide 1st Lesson हम होंगे कामयाब

विचार – विमर्श :
अपने गुण और कौशल की जानकारी मन में आत्मविश्वास पैदा करती है।

Additional Questions :

I. पढ़ो :

पठित – पद्यांश :
नीचे दिये गये पद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य कें लिखिए।

I. होंगे कामयाब होंगे कामयाब,
हम होंगे कामयाब, एक दिन
हो, हो! मन में है विश्वास,
पूरा है विश्वास, हम होंगे कामयाब एक दिना।
होगी शांति चारों ओर, होगी शांति चारों ओर,
होगी शांति चोरों ओर, एक दिन।
हो, हो! मन में हैं विश्वास, पूरा है विश्वास,
होगी शांति चारों ओर एक दिन।

प्रश्न :
1. ‘कामयाब’ का मतलब क्या है?
2. एक दिन चारों ओर क्या होगी?
3. कवि के मन में क्या है ?
4. ‘शांति’ का विलोम शब्द क्या है?
5. यह किस कविता का हिंदी अनुवाद है ?
उत्तर :
1. ‘कामयाब’ का मतलब ‘संफल’ है।
2. एक दिन चारों ओर शांति होगी।
3. कवि के मन में विश्वास है।
4. ‘शांति’ का विलोम शब्द अशांति है।
5. यह ‘वी शैल ओवर कम’ का हिंदी अनुवाद है।

II. हम चलेंगे साथ-साथ,डाल हाथों में हाथ,
हम चलेंगे साथ-साथ एक दिन
हो, हो! मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास
हम चलेंगे साथ-साथ एक दिन ॥
नहीं डर किसी का आज, नहीं डर किसी का आज,
नहीं, डर किसी का आज, एक दिन

प्रश्न :
1. यह पद्यांश किस पाठ से है?
2. हम एक दिन कैसे चलेंगे ?
3. हमारे मन में क्या है?
4. ‘साथ – साथ चलने” का क्या अभिप्राय है ?
5. ये पंक्तियाँ हिंदी में किसने लिखी हैं?
उत्तर :
1. यह पद्यांश ‘हम होंगे कामयाब’ पाठ से है।
2. हम एक दिन साथ – साथ चलेंगे।
3. हमारे मन में विश्वास है।
4. ‘साथ – साथ चलने’ का अभिप्राय है मिलजुलकर विकास करना।
5. ये पंक्तियाँ हिंदी में गिरिजा कुमार माथुर ने लिखी हैं।

TS 8th Class Hindi Guide 1st Lesson हम होंगे कामयाब

अपठित – पद्यांश :

नीचे दिये गये पद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखिए।

I. माँगन मरन समान है, मत कोई माँगो भीख।
माँगन ते मरना भला, यह सत्गुरू की सीख ॥

प्रश्न :
1. कोई भी किसे मत माँगना चाहिए ?
2. माँगने से क्या भला है?
3. सतगुरु की सीख क्या है ?
4. “सीख” शब्द का अर्थ क्या है?
5. मरना शब्द का विलोम शब्द क्या है ?
उत्तर :
1. कोई भी भीख मत मॉँगना चाहिए।
2. माँगने से मरना भला है।
3. सत्गुरु की सीख है – “मत माँगना”।
4. सीख शब्द का अर्थ है “शिक्षा”।
5. मरना शब्द का विलोम शब्द है “जीना’।

II. भले बुरे सब एक से, जो लौ बोलत नाहिं।
जान परतु है काक पिक, रितु बसंत के माहि।।

प्रश्न :
1. भले – बुरे सब कैसे होते हैं?
2. ‘भला’ शब्द का विलोम शब्द क्या है ?
3. काक – पिक का जान हमें किस ऋतु में होता है?
4. “रितु” शब्द का अर्थ क्या है?
5. काक और पिक दोनों कैसे होते हैं?
उत्तर :
1. भले – बुरे सब एक से होते हैं।
2. भला शब्द का विलोम शब्द है – “बुरा”।
3. काक – पिक का जान हमें वसंत ऋतु में होता है।
4. रितु शब्द का अर्थ है “ऋतु’।
5. काक और पिक दोनों काले रंग के होते हैं।

TS 8th Class Hindi Guide 1st Lesson हम होंगे कामयाब

II. लिखो :

लघु प्रश्न :

प्रश्न 1.
पाठ का नाम तुम्हें कैसा लगा और क्यों?
उत्तर :
कविता का शीर्षक ‘हम होंगे कामयाब’ बहुत अच्छा लगा । क्योंकि हमारे जीवन का लक्ष्य ‘कामयाब” होना ही है। कामयाब होने के लिए साथ चलना जरूरी है। इसमें मिलजुलकर रहने की प्रेरणा है।

प्रश्न 2.
हममें आत्मविश्वास हो तो क्या – क्या कर सकते हैं ?
उत्तर :
हममें आत्मविश्वास हो तो हर काम में कामयाबी पा सकते हैं। परीक्षाओं और खेलों में जीत मिलती है। जीवन में कामयाब बन सकते हैं। आत्मविश्वास से आदमी निड़र बनता है।

प्रश्न 3.
चार्ल्स अलबर्ट टिंड्ली के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर :
चार्ल्स अलबर्ट टिंड्ली अंग्रेज़ी के कवि है। इन्होंने वी शैल ओवर कम (We shall overcome) कविता लिखी। ‘हम होंगे कामयाब’ इसी कविता का अनुवाद है। चार्ल्स अलबर्ट टिड्ली का जन्म 1851 में हुआ था। उनकी मृत्यु 1933 में हुई। ‘न्यू सांग्स ऑफ पेराडाइज’ इनकी प्रसिद्ध रचना है।

TS 8th Class Hindi Guide 1st Lesson हम होंगे कामयाब

प्रश्न 4.
गिरिजा कुमार माथुर के बारे में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर :
गिरिजा कुमार माथुर हिंदी के प्रसिद्ध कवि हैं। उन्होंने अंग्रेज़ी कविता ‘वी शैल ओवर कम’ का हिदी अनुवाद किया था। वही कविता ‘हम होंगे कामयाब’ है । इससे उनका बड़ा नाम हुआ। उनका जन्म 1919 में हुआ। ‘ैं. वक्त के हुँ सामने’ इनकी प्रसिद्ध रचना है। उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार भी मिला था। उनका देहांत 1994 में हुआ।

प्रश्न 5.
‘हम चलेंगे साथ – साथ’ ऐसा क्यों कहा गया होगा ?
उत्तर :
‘हम चलेंगे साथ – साथ’ कहा गया है क्योंकि साथ – साथ मिलकर चलने पर एकता की भावना बढ़ती है। हमें कामयाबी मिलती है। देश भी आगे बढ़ता है। समाज की भलाई होती है।

प्रश्न 6.
पाठ का नाम तुम्हें कैसा लगा ओर क्यों?
उत्तर :
पाठ का नाम मुझे बहुत अच्छा लगा। क्योंकि हम किसी न किसी दिन अवश्य कामयाब होंगे। हमको असंभव कार्य को भी संभव कर दिखाने की शक्ति मिल रही है। विश्वास के साथ कह सकते हैं कि देश और दुनिया में शांति जरूर फैलेगी।

प्रश्न 7.
‘होगी शांति चारों ओर एक दिन’ पंक्ति का भाव बताओ।
उत्तर :
होगी शांति चारों ओर एक दिन’ पंक्ति का भाव है – ‘एक दिन चारों ओर शांति होगी।

TS 8th Class Hindi Guide 1st Lesson हम होंगे कामयाब

प्रश्न 8.
कवि के मन में किस बात का विश्वास है ?
उत्तर :
कवि के मन में कामयाब होने का विश्वास है।

प्रश्न 9.
साथ – साथ चलना क्यों ज़रूरी है?
उत्तर :
साथ – साथ चलने से मन में विश्वास बढ़ेगा। साथ – साथ चलने से एकता बढ़ेगी। साथ – साथ चलने से कामयाबी मिलेगी। इसलिए साथ-साथ चलना ज़रूरी है।

लघु निबंध प्रश्न :

प्रश्न 1.
‘हम होंगे कामयाब’ कविता के कवि के मन में किस बात का विश्वास है?
उत्तर :
‘हम होंगे कामयाब’ कविता के कवि के मन में सफलता का विश्वास है। यह सफलता मानवता की है। उसे विश्वास है कि हम एक दिन मिलजुलकर रहना सीख लेंगे। एक दिन ऐसा आएगा कि हमें किसी का डर नहीं होगा। हम साथ – साथ चलेंगे। हम हाथों में हाथ डालकर चलेंगे। चारों ओर शांति होगी। कोई किसी से नफ़रत नहीं करेगा। सब आपस में प्यार से रहेंगे। हम एक दिन मानवता की स्थापना में ज़रूर कामयाब होंगे।

TS 8th Class Hindi Guide 1st Lesson हम होंगे कामयाब

प्रश्न 2.
कविता में जो शब्द बार – बार आये हैं। उन्हें लिखो। वाक्य में प्रयोग करो। जैसे – साथ – मैं अपने पिताजी के साथ बाज़ार गया ।
उत्तर :

  1. कामयाब – वह् कामयाब हो गया।
  2. विश्वास – मुझे कामयाब होने की बात पर पूर्ण विश्वास है।
  3. शांति – विश्व में आज – कल शांति नहीं है।
  4. चारों ओर – समाचार पत्रों से दुनिया के चारों ओर के समाचार मिलते हैं।
  5. पूरा – में अपना काम पूरा करना चाहता हूँ।
  6. आज – आज का काम अभी करना चाहिए।
  7. डर – राम को रात में बाहर जाने से डर लगता है।

III. सृजनात्मक अभिव्यति :

प्रश्न 1.
हिन्दी सीखने की ज़रूरत बताते हुए अपने छोटे भाई के नाम पत्र लिखिए।
उत्तर :

हैदराबाद,
दि : XXXX

प्रिय छोटे भाई सुरेश,
आशीर्वाद,
तुम्हारा पत्र पढ़कर मुझे बडा अचरज हुआ। हिन्दी के प्रति तुम्हारी राय गलत है। हिन्दी भाषा हमारी राष्ट्रभाषा है। देश के अधिकांश लोग हिन्दी जानते हैं। अगर हम दक्षिण भारत से उत्तर भारत जाएँगे तो हमें वहाँ हिन्दी में बोलना पडता है। सरकारी नौकरी करनी है तो हिन्दी सीखना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए तुम कल से हिन्दी पढ़ना सीख लो। अगली बार पत्र लिखते समय हिन्दी में पत्र लिखना। वहाँ सब लोगों से मेरी पूछताछ कहना।

तुम्हारा बडा भाई,
गोविदराव।

पता :
यस. सुरेश,
आठवी कक्षा,
यस.यस.हाईरकूल,
महबूबनगर।

TS 8th Class Hindi Guide 1st Lesson हम होंगे कामयाब

సారాంశము :

సఫలీకృతమవుతాము. సఫలీకృతమవుతాము. మేము ఒకరోజున సఫలీకృతమవుతాము. మా మనస్సులో నమ్మకమున్నది. పూర్తిగా నమ్మకం ఉన్నది. మేము ఒకరోజు సఫలీకృతమవుతాము.
నాల్గువైపులా శాంతి వ్యాపిస్తుంది. నాల్గువైపులా శాంతి లభిస్తుంది. నాల్గువైపులా ఒకరోజున శాంతి లభిస్తుంది. మా మనస్సులో నమ్మకం ఉంది. పూర్తిగా నమ్మకం ఉంది. నాల్గువైపులా (నలుదిక్కులా శాంతి ఉంటుంది ఒకరోజు. మేము కలసిమెలసి చేతిలో చేయి వేసి నడుస్తాం. ఒకరోజు మేము కలసి నడుస్తాం. మా మనస్సులో నమ్మకం ఉంది. పూర్తిగా ఉంది నమ్మకం. మేము ఒకరోజు కలసి నడుస్తాం..
ఈరోజున మాకెవ్వరికీ దేని భయమూ లేదు. ఈ రోజున మాకెవ్వరికీ దేని భయమూ లేదు. మా మనస్సులో నమ్మకం ఉంది. పూర్తిగా నమ్మకం ఉంది. ఈ రోజున మాకెవ్వరికీ భయము లేదు.

मूल कवि – चार्ल्स अलवर्ट टिंड्ली
जीवन काल – 1851 -1933
रचनाएँ – न्यू सांग्स ऑफ पेराडाइज आदि।

अनुवादक – गिरिजा कुमार माथुर
जीवन काल – 1919-1994
रचनाएँ – मैं वक्त के हूँ सामने आदि।
पुरस्कार – साहित्य अकादमी पुरस्कार आदि।

वचन :

  • एक – अनेक
  • वह – वे
  • मन – मन
  • सफलता – सफलताएँ
  • हम – मैं
  • है – हैं
  • हाथ – हाथ
  • यह – ये
  • दिन – दिन
  • विश्वास – विश्वास

TS 8th Class Hindi Guide 1st Lesson हम होंगे कामयाब

उल्टे शब्द :

  • कामयाब × ना कामयाब
  • दिन × रात
  • नहीं × हाँ
  • होना × न होना
  • अपना × पराया
  • सहन × असहन
  • प्यारा × शत्त्र
  • शांति × अशांति
  • पूरा × अधूरा
  • डर × निडर
  • नवीन × पुराना
  • दया × निर्दय
  • सह × असह्य
  • अंधेरा × प्रकाश
  • विश्वास × अविश्वास
  • आज × कल
  • साथ – साथ × अकेले
  • प्रेम × द्वेष
  • धरती × आकाश
  • बच्चे × बूढ़े

लिंग :

  • लडका – लडकी
  • माँ – बाप
  • बालक – बालिका
  • दादा – दादी
  • बच्चा – बच्ची
  • चाचा – चाची
  • अध्यापक – अध्यापिका
  • पिता – माता
  • मामा – मामी
  • बेटा – बेटी

TS 8th Class Hindi Guide 1st Lesson हम होंगे कामयाब

पर्यायवाची शब्द :

  • दिन – रोज़
  • कामयाब – सफल
  • डर – भय
  • हाथ – कर
  • पूरा – पूर्ण, संपूर्ण
  • मन – हृदय

वाक्य प्रयोग :

  1. विश्वास – हमें कामयाब होने का विश्वास हैं।
  2. शांति – शांति से ही जीत मिलेगी।
  3. डर – वह साँप को देखकर बहुत डर गया।
  4. आज – आज हमें छुट्टी मिली।
  5. मिलजुलकर – भारत में हिन्दु, मुस्लिम, सिख और ईसाई सब मिलजुलकर रहते हैं।
  6. पूजा – मैं हर दिन सुबह पूजा करता हूँ।

TS 8th Class Hindi Guide 1st Lesson हम होंगे कामयाब

मुहावरे वाले शब्द :

  1. हाथ डालना = कोई काम शुरू करना। – राम आज ही एक काम पर ह्वाथ डाला।
  2. साथ – साथ जीना = जीवन के सुख-दुख बाँटकर जीना – वे दोनों साथ – साथ जीने लगे।
  3. साथ देना = सहयोग देना। – मेरे हर काम में वह साथ देते रहे।
  4. मिलजुलकर रहना = परस्पर प्रेम के साथ रहना। – हस सब मिलजुलकर रहते हैं।
  5. हाथ में हाथ डालना = हाथ पकडना – वे दोनों हाथ में हाथ डालकर जा रहे हैं।

शब्दार्थ (అర్ధములు) (Meanings) :

TS 8th Class Hindi Guide 1st Lesson हम होंगे कामयाब 3

Leave a Comment